न्यूज़ फ्लैश
“मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”
Home » प्रदर्शन » “मनरेगा में बड़ा खेल! कन्हड़पुर में गरीबों के हक़ पर डाका, दिखावे के जॉब कार्ड—खाते खाली, सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी”

“मनरेगा में बड़ा खेल! कन्हड़पुर में गरीबों के हक़ पर डाका, दिखावे के जॉब कार्ड—खाते खाली, सरकार पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। कान्हापुर गांव में मनरेगा योजना दिखावा बनकर रह गई है। गांव में चंद परिवारों के ही जाॅब कार्ड बने हैं, लेकिन इनमें भी किसी के खाते में आज तक पैसे नहीं पहुंच सके हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसकी वजह गांव में गरीब और दलित परिवार होने के बावजूद सफेद राशन कार्ड न बनना भी है।

बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचे महानगर, रुड़की कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने अपने साथियों सहित पहुंच कर महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महिलाओं को मनरेगा योजना की भी जानकारी दी। इस दौरान गरीब परिवारों की दलित महिलाओं ने साफ किया कि गांव में महज छह-सात परिवारों के ही कार्ड बने हुए हैं और इन्हें भी ग्राम प्रधान की ओर से कोई काम नहीं दिया गया है और न ही किसी के खाते में पैसे पहुंचे हैं। महिलाओं ने मांग की कि सभी गरीब परिवारों के मनरेगा और सफेद राशन कार्ड बनने चाहिए।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह गरीब परिवारों की आवाज बनेंगे। इसे लेकर उन्होंने मौके पर ही बीडीओ रुड़की सुमन लता कुटियाल से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को भी अवगत कराया तथा कहा कि कार्रवाई न होने पर कांग्रेस जन सड़क पर उतरेंगे। ब्लॉक कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। दिखावा बनकर रह गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि गरीब परिवारों को इंसाफ दिलाने में वह किसी भी तरह से पीछे नहीं हटेंगे। यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार और गरीब परिवारों के साथ धोखा है। इस अवसर पर पिंकी पूनम बीना मोनिका शर्मिला राखी संगीता बिनती मिथिलेश मोना रंजीत कविता कुसुम दीपा सुनीता रेखा सीमा रेनू प्रीति कल्पना मुनेशआदि महिलाओं के दर्द को सुनकर अस्वस्थ किया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई लड़ेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद संजय उर्फ़ गुड्डू, मुनफैत अली, वहीद, सत्तार, फतेह सिंह, सचिन पंडित, वैभव सैनी,मोहित त्यागी, सुधीर चौधरी, कल्लू आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

181 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 1 5
Users Today : 443
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 7 1 5
Users Today : 443
Users Yesterday : 1287