न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » ज्ञापन » “यूजीसी के नए नियमों पर हरिद्वार में उबाल: ‘सवर्णों को दबाने की साजिश’ का आरोप, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन—चेतावनी, नियम वापस नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जन आंदोलन”

“यूजीसी के नए नियमों पर हरिद्वार में उबाल: ‘सवर्णों को दबाने की साजिश’ का आरोप, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन—चेतावनी, नियम वापस नहीं तो सड़कों पर उतरेगा जन आंदोलन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियमों का बुधवार को जन सामान्य मंच और पूर्वांचल उत्थान संस्था द्वारा विरोध किया गया। सदस्यों ने सीटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान सदस्यों का आरोप है कि इस कानून से सवर्णों को दबाया जा रहा है। सामान्य वर्ग का बच्चा घबराया हुआ है। पहले कानून में ओबीसी नहीं था अब उसे भी शामिल कर लिया गया। झूठी शिकायत पर शिकायत दर्ज करवाने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार का फैसला बहुत गलत और निंदनीय है।

इससे आपसी भाईचारे को भी ठेस पहुंचेगी। सरकार को कोई भी नियम लागू करने से पहले उसकी जांच करनी चाहिए थी। इस प्रकार के नियम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक नियम वापस नहीं होता संघर्ष जारी रहेगा। अब सिर्फ सांकेतिक रूप से सीटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन दिया गया है। जल्द सरकार बिल वापस नहीं लेती है तो सड़क पर जन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद शास्त्री, डा. जितेंद्र सिंह, बाल कृष्ण शास्त्री, सुधा राठौर, मुरारी पांडे, रंजिता झा, डा वीके त्रिपाठी, आनंद कुमार तिवारी, देशराज शर्मा, अमित त्यागी, दीपक चौबे, नमन सारस्वत, महिपाल सिंह, अमित श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार मिश्रा, ऐश्वर्य पांडे, मंजुल चतुर्वेदी, जयप्रकाश उपाध्याय, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  कलियर में अवैध सट्टा-जुए के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता) का बड़ा विरोध, चार सूत्रीय मांगों को लेकर SP देहात को सौंपा गया ज्ञापन, चेताया—यदि कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496