न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » समारोह » “समान नागरिक संहिता में हरिद्वार की ऐतिहासिक छलांग: यूसीसी पोर्टल पर सर्वाधिक विवाह पंजीकरण कर प्रदेश में पहला स्थान, एक वर्ष की सफलता पर भव्य समारोह”

“समान नागरिक संहिता में हरिद्वार की ऐतिहासिक छलांग: यूसीसी पोर्टल पर सर्वाधिक विवाह पंजीकरण कर प्रदेश में पहला स्थान, एक वर्ष की सफलता पर भव्य समारोह”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के लिए गौरव के क्षण है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने में देश का पहला राज्य है,जिसमें सभी नागरिकों के लिए एक सम्मान कानून लागू किया है।जिसने सफलता पूर्व एक वर्ष का समय पूर्ण कर लिया गया है तथा पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है।उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में घोषणा की गई थी कि भाजपा की सरकार दुबारा बनेगी तो समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जाएगा,मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार बनते ही जनता से जो वादा किया गया था वह मुख्यमंत्री ने अपने वादे को पूरा करते हुए 27 जनवरी 2025 को प्रदेश में यूसीसी कानून लागू किया गया जिसमें सभी के लिए एक सम्मान कानून लागू किया गया।उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में यूसीसी पंजीकरण कराने में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सभी अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों ने बेहतर ढंग से कार्य किया है जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के लिए गर्व की बात है कि यूसीसी पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 अधिकारियों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है,जिसमें 02 अधिकारी हरिद्वार के शामिल है,जिसमें विकास खंड बहाराबाद के रावली महदूद में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कुलदीप चौहान एवं सुल्तानपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रियंका शामिल है।इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए समान कानून लागू किया गया है,जिसमें सभी धर्म वर्ग में कोई भेदभाव नहीं है,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगति एवं खुशहाली के लिए सभी मिल जुलकर कार्य करते रहेंगे।

ALSO READ  "मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बोले— उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी, कुंभ-2027 होगा दिव्य, भव्य और सुरक्षित"

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज के ही दिन जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया,जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है उन्हें आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,सहायक अभियोजन अधिकारी डॉ रेखा, अधिवक्ता रमन कुमार सैनी ने भी समान नागरिक संहिता कानून पर अपने विचार व्यक्त किए।

विवाह पंजीकरण कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 73 अधिकारियों,कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

जिसमें 16 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

जिसमें विकास खंड रूड़की के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर सबतवाली के श्रवण कुमार,विकास खंड खानपुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर शदात रेणु कुमारी,विकास खंड बहादराबाद के ग्राम पंचायत डालूवाला मज़बता के ग्राम प्रधान सेठ राज,विकास खंड भगवानपुर ग्राम पंचायत आल्हावलपुर की श्रीमती प्रवीण,विकास खंड नारसन के गरम पंचायत मुंडिया की ग्राम प्रधान प्रीति,विकास खंड लक्सर के ग्राम पंचायत दरगपुर के गरम प्रधान निक्की देवी को सम्मानित किया गया।

16 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सम्मानित किया गया

जिसमें विकास खंड रूड़की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर साबतवाली विशाल चौहान, विकासखंड खानपुर ग्राम पंचायत मिर्जापुर सादात के नवीन कुमार,विकास खंड बहादराबाद के ग्राम पंचायत डालूवाला मज़बता कुमारी शोभा ,विकास खंड भगवानपुर ग्राम पंचायत अलावलपुर के अनित चौहान,विकास खंड नारसन मुण्ड्याकी अमरीश कुमार को सम्मानित किया गया।

08 सब रजिस्ट्रार को सम्मानित किया गया

ALSO READ  "वैरागी द्वीप से गूंजा संचार क्रांति का शंखनाद: शताब्दी समारोह स्थल पर हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ, गुरुदेव के विचार अब विश्व पटल पर"

जिसमें सब रजिस्ट्रार रुड़की गिरीश सेमवाल, सब रजिस्ट्रार हरिद्वार गौरव सागर,सब रजिस्ट्रार रुड़की श्वेता बेनी,सब रजिस्ट्रार मंगलौर उत्तम सिंह नेगी,सब रजिस्ट्रार ढंडेरा वीरेंद्र रेंजर,सब रजिस्ट्रार झबरेड़ा हर्षवर्धन सिंह रावत,सब रजिस्ट्रार रामपुर रोहित पंवार,सब रजिस्ट्रार सुल्तानपुर आदमपुर प्रियंका ध्यानी को सम्मानित किया गया।

 

यूसीसी के व्यापक प्रचार प्रसार करने वाले महिला समूह को सम्मानित किया गया। जिसमें दीपा सहानी एवं प्रीति को सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी भावना,द्वितीय कुमारी कामाक्षी एवं तृतीय कुमारी अरमिश। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी एश्वर्या,द्वितीय अर्णव एवं तृतीय कुमारी श्रुति दीक्षित। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी दीपिका सक्सेना,द्वितीय कुमारी इशिका एवं तृतीय कुमारी क्रीति शामिल है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मोमिना ,द्वितीय कुमारी आरुषि रावत एवं तृतीय कुमारी आस्था। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी आरुषि रावत,

द्वितीय कुमारी अंजली रावत एवं तृतीय कुमारी दिया चौहान शामिल है।

 

अधिकारियों को भी किया गए सम्मानित

 

जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,खंड विकास अधिकारी बदराबाद मानस मित्तल,ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान, ईओ शिवालिक नगर तारीक खान,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रुड़की सचिन कुमार,लक्सर अमनदीप कौर, बहादराबाद हिमांशु शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी विनोद मिश्रा को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

 

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमेंद्र सिंह,विशाल गर्ग सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811