न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » समारोह » “वैरागी द्वीप से गूंजा संचार क्रांति का शंखनाद: शताब्दी समारोह स्थल पर हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ, गुरुदेव के विचार अब विश्व पटल पर”

“वैरागी द्वीप से गूंजा संचार क्रांति का शंखनाद: शताब्दी समारोह स्थल पर हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केंद्र का ऐतिहासिक शुभारंभ, गुरुदेव के विचार अब विश्व पटल पर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार वैरागी द्वीप स्थित शताब्दी समारोह स्थल पर आज संचार क्रांति के एक नए युग का सूत्रपात हुआ। यहाँ अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग का भव्य अनावरण गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे,आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या द्वारा किया गया।इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि शांतिकुंज द्वारा आयोजित हो रहे यह आयोजन न केवल हरिद्वार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। सनातन परंपरा व मानवतावादी शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। आयोजन की विराट्ता व भव्यता को देखते हुए प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। शताब्दी समारोह का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि हाई-टेक संसाधनों और अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह मीडिया केंद्र आगामी समय में सूचनाओं के त्वरित, सटीक और प्रभावी आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। यह विभाग न केवल शताब्दी समारोह की गतिविधियों को विश्व पटल पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करेगा, बल्कि आधुनिक पत्रकारिता एवं डिजिटल संचार के मानकों को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। वहीं कमिश्नर, आईजी ने देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या, व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने समारोह की तैयारियों सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।यह नवनिर्मित मीडिया केंद्र परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारंभ किए गए महान ‘युग निर्माण अभियान’ और उनकी वैचारिक क्रांति की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पूज्य गुरुदेव के विचारों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने में यह विभाग सेतु की भूमिका निभाएगा। समारोह स्थल पर स्थापित यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग सूचना प्रवाह को गति देने के साथ-साथ कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एवं वैश्विक कवरेज सुनिश्चित करेगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे सुदृढ़ सूचना तंत्र की एक अनिवार्य कड़ी बताया। यह केंद्र भविष्य में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और त्वरित संप्रेषण के क्षेत्र में एक निर्णायक आधार बनेगा। शताब्दी समारोह के दिव्य संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने तथा गुरुदेव के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग एक ऐतिहासिक उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा। इस दौरान आईजी गढवाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार तथा अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि आदि ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया केंद्र की आधुनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और इसे सूचना जगत के लिए एक क्रांतिकारी पहल बताया।

ALSO READ  "लोहडी की लौ में सियासी रंगत: खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों की रही खास मौजूदगी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811