न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी
Home » सम्मानित » “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग की बड़ी उपलब्धि: उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग के लिए ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’, जिलाधिकारी प्रतीक जैन होंगे सम्मानित”

“राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग की बड़ी उपलब्धि: उत्कृष्ट मतदाता मैपिंग के लिए ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’, जिलाधिकारी प्रतीक जैन होंगे सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस 25 जनवरी, 1950 के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 16वां राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम दिनांक 25 जनवरी, 2026 को दोपहर 12:00 बजे से देहरादून स्थित लोकभवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर प्री-एसआईआर (Pre-Special Intensive Revision) के दौरान मतदाताओं की मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों के अधिकारियों को ‘State Best Electoral Practices Award–2026’ से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद रुद्रप्रयाग का चयन किया गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग में प्री-एसआईआर के दौरान मतदाता मैपिंग के कार्य को प्रभावी, व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ ढंग से संपादित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित हुई। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में किए गए इस कार्य ने जनपद को राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह सम्मान जनपद प्रशासन की कार्यकुशलता, समन्वय एवं निर्वाचन कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग के साथ-साथ प्रदेश के अन्य तीन जनपद—बागेश्वर, उत्तरकाशी एवं चम्पावत—को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

ALSO READ  BIG BREAKING:: धामी सरकार का बेटियों को बड़ा तोहफा, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 3 9 1
Users Today : 498
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 3 9 1
Users Today : 498
Users Yesterday : 660