न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » हमला » “PUBG की जिद बनी खूनखराबे की वजह! बच्चों का गेम विवाद, बड़ों की खूनी जंग में बदला — रुड़की में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला”

“PUBG की जिद बनी खूनखराबे की वजह! बच्चों का गेम विवाद, बड़ों की खूनी जंग में बदला — रुड़की में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बच्चों के बीच पबजी खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद अब बड़ों के बीच गंभीर हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

https://youtube.com/shorts/iiHOHic3-Sw?si=jOtdxC-s8eUl9zVx

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व जावेद के पुत्र और पड़ोस में रहने वाले एक युवक के पुत्र के बीच पबजी खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय जावेद ने बीच-बचाव करते हुए दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मन में रंजिश पनपती रही। आरोप है कि बीती देर शाम उक्त युवक ने अपने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर जावेद और उनके परिजनों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े से जानलेवा हमला किया, जिसमें जावेद पुत्र इरफान तथा जुनैद पुत्र जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।

इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही हैं।

ALSO READ  "आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार: भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 1 6
Users Today : 573
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 1 6
Users Today : 573
Users Yesterday : 1033