न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » शुभारंभ » “घने बादलों और बारिश के बीच नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक: द्रोण पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने मनोज धनगर, दीप प्रज्ज्वलन संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ”

“घने बादलों और बारिश के बीच नन्हे सितारों ने बिखेरी चमक: द्रोण पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने मनोज धनगर, दीप प्रज्ज्वलन संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। विधानसभा क्षेत्र 26 बीएचईएल रानीपुर स्थित प्रेमलाल पोखरियाल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित द्रोण पब्लिक स्कूल, रोशनाबाद में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया धनगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।घने बादलों और मंद-मंद वर्षा के बीच आयोजित इस वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद बच्चों का आत्मविश्वास, अभिभावकों की सहभागिता और स्कूल प्रबंधन का उत्साह देखने योग्य रहा। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि मनोज धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए स्कूल संस्थापक श्री संपत लाल पोखरियाल एवं श्री सुरेंद्र पोखरियाल, तथा स्कूल प्रबंधक श्री नवीन पोखरियाल का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर भाई बिंदर पाल धनगर, रविंद्र पाल धनगर, मुकेश पाल धनगर, योग शिक्षक राकेश पाल धनगर, पवन पाल धनगर एवं संजीव पाल धनगर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
ALSO READ  “शिवालिक नगर में विकास की गूंज: गंगा विहार व ज्ञान लोक कॉलोनी में नाला निर्माण और 10 से अधिक सड़कों का भव्य लोकार्पण, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास कार्यों को किया जनता को समर्पित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886