न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » निर्देश » “जन-जन के द्वार पहुँची सख्त हुकूमत: प्राथमिक विद्यालय में जर्जर छत देख भड़कीं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, शिक्षा व्यवस्था सुधार को दिए त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश”

“जन-जन के द्वार पहुँची सख्त हुकूमत: प्राथमिक विद्यालय में जर्जर छत देख भड़कीं जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, शिक्षा व्यवस्था सुधार को दिए त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर । जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग के उपरांत जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अमसरकोट स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षण गुणवत्ता एवं भौतिक संसाधनों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय कक्ष में क्षतिग्रस्त (खराब) सीलिंग पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी को विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में संचालित किसी भी सरकारी कार्यक्रम का बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर में निरंतर सुधार एवं नवाचारात्मक प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त विकास खंडों में सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए, ताकि भवन सुरक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन कर समयबद्ध सुधार किया जा सके।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, एआरटीओ अमित कुमार, सहायक निबंधक आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी सख्त—सितंबर तक सभी सड़कों की मरम्मत का अल्टीमेटम, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 3
Users Today : 848
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 0 3
Users Today : 848
Users Yesterday : 1179