न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हड़कंप » “रात की ड्यूटी से घर लौटते वक्त मौत ने घेरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से जेके टायर फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत, सड़क पर शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप”

“रात की ड्यूटी से घर लौटते वक्त मौत ने घेरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से जेके टायर फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत, सड़क पर शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। देर रात लक्सर-बालावाली मार्ग पर हबीबपुर कुड़ी गांव के पास एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सुबह होने पर राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रायसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान प्रदीप पुत्र बाबूराम, निवासी कलसिया के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप जेके टायर फैक्ट्री में कार्यरत था और ड्यूटी समाप्त कर देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर कलसिया लौट रहा था।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक और सनसनी का माहौल बन गया। रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत ने बताया कि हबीबपुर कुड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल रुड़की भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This
ALSO READ  हरियाली तीज महोत्सव के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत की तबीयत बिगड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 8 0
Users Today : 1337
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 8 0
Users Today : 1337
Users Yesterday : 886