न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कहर » “तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तीन साल के मासूम की मौके पर मौत, हाईवे पर फूटा लोगों का गुस्सा”

“तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तीन साल के मासूम की मौके पर मौत, हाईवे पर फूटा लोगों का गुस्सा”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। पुरकाजी हाईवे पर जेके टायर कंपनी के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित 16 टायर डंपर ने मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी और उनके तीन वर्षीय मासूम बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक बच्चे के पिता कुलदीप (निवासी तौफीर गांव, यूपी) अपनी पत्नी रीना और तीन वर्षीय पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर लक्सर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जेके टायर कंपनी से आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और शेखपुरी गांव के पास हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन से चालक को छुड़ा लिया। इसके बाद चालक और डंपर मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा तेज हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने लक्सर क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लक्सर क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और मासूम लोगों की जान जा रही है।

ALSO READ  "घंटे की बारिश ने उड़ा दिए विकास के दावे! भगत सिंह चौक बना तालाब, निगम का सिस्टम पानी-पानी"

बताया जा रहा है कि अधिकांश डंपर यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद से खनन सामग्री लेने लक्सर आते हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ वाहन मालिकों के प्रभावशाली नेताओं और अधिकारियों से संबंध होने के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951