न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान
Home » दहशत » “लक्सर में सनसनीखेज घटना: कुआंखेड़ा जंगल क्षेत्र में पुलिस पिकेट के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिला नर गुलदार का शव, दहशत में ग्रामीण—मौत की वजह जानने में जुटा वन विभाग”

“लक्सर में सनसनीखेज घटना: कुआंखेड़ा जंगल क्षेत्र में पुलिस पिकेट के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध हालात में मिला नर गुलदार का शव, दहशत में ग्रामीण—मौत की वजह जानने में जुटा वन विभाग”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। लक्सर-रुड़की मार्ग पर कुआंखेड़ा के जंगल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस पिकेट के समीप गन्ने के खेत में एक नर गुलदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पशुओं के लिए चारा लेने खेत पहुंचे किसान की नजर जैसे ही गुलदार पर पड़ी, वह घबरा गया और तुरंत आसपास के किसानों को सूचना दी। कुछ ही देर में खबर पूरे इलाके में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र को सुरक्षित किया।

वन दरोगा अनीश कुमार सैनी, रोहित सैनी, गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि मृत गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब दो वर्ष आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर किसी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। वन विभाग ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर चिड़ियाघर भेज दिया है। रेंजर महेंद्र गिरी के अनुसार गुलदार की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ALSO READ  "मिस्सरपुर में सड़क पर उतरे दो हाथी, स्कूल बस के करीब पहुंचने से मची अफरा-तफरी ???? — बच्चों में दहशत, लकसर रोड पर देर तक जाम रहा ट्रैफिक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 3 8
Users Today : 291
Users Yesterday : 930