न्यूज़ फ्लैश
BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’
Home » अभिनंदन » “धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान चरम पर: मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त मॉनिटरिंग में शहर से लेकर गांव-गांव तक युवक मंगल दलों ने संभाला मोर्चा, सड़कों-गलियों में दिखी सफाई की नई तस्वीर”

“धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान चरम पर: मुख्यमंत्री के निर्देश और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्त मॉनिटरिंग में शहर से लेकर गांव-गांव तक युवक मंगल दलों ने संभाला मोर्चा, सड़कों-गलियों में दिखी सफाई की नई तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 28 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर महा सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके। बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया कि नगर प्रशासन विभाग, बीएचईएल द्वारा बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं बीएचईएल के मुख्य प्रशासनिक भवन और एसबीआई बैंक के आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा अवगत कार्य है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बहादराबाद बाईपास जंक्शन नजदीक मोहनपूरी वाला के सामने सफाई कार्य किया गया। खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि खानपुर से गोरधनपुर मार्ग पर तथा गोरधनपुर से सिंकदरपुर कॉम्पैक्टर तक मुख्य मार्ग क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई का कार्य किया गया।खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि आज ग्राम पंचायत नन्हेड़ा अनंतपुर क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई का कार्य किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल द्वारा सफाई अभियान में सहयोग किया जा रहा है, जिसमें युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल ने जौरासी जनतदस्तपुरा,अन्नेकी हेतमपुर,ग्राम डलूवाला के साथ ही रोशनाबाद स्थित कार्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। बहादराबाद में युवक मंगल दल डेरा भी सफाई अभियान चलाया गया।

Share This
ALSO READ  “जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी की अगुवाई में स्वच्छता का महाअभियान, बुग्गावाला ग्रामीण बाजार से 2.7 कुंतल पॉलिथीन-प्लास्टिक कचरा साफ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 8 4
Users Today : 641
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 8 4
Users Today : 641
Users Yesterday : 886