न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में मतदाता जागरूकता का महाअभियान: डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा विशेष पुनरीक्षण अभियान” “मानवता के महायज्ञ में उमड़ा सेवा का सैलाब, संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 120 यूनिट रक्तदान, सैकड़ों लोगों ने निभाया जीवन बचाने का संकल्प” “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ”
Home » उत्पात » देहरादून में किन्नरों का हंगामा: सड़क पर नग्न होकर किया प्रदर्शन, मारपीट और जाम लगाया

देहरादून में किन्नरों का हंगामा: सड़क पर नग्न होकर किया प्रदर्शन, मारपीट और जाम लगाया

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर शनिवार देर शाम किन्नरों ने एक वाहन टकराने की घटना के बाद जमकर बवाल काटा।

घटना में गुस्साए किन्नरों ने न केवल कपड़े उतारकर सड़क पर नग्न प्रदर्शन किया, बल्कि आम जनता के साथ मारपीट भी की और मुख्य सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया।

घटना के दौरान जब राहगीरों ने विरोध जताया, तो किन्नरों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस को भी स्थिति नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।

किन्नरों ने पुलिस से उलझते हुए बैरियर तक पलट दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

देर रात किन्नर अलीना खान, सना खान, खुशी और एलेक्सा (सभी निवासी कारगी चौक, पटेलनगर) के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आमजन के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 132, 352, 324(4) के तहत एफआईआर संख्या 81/25 दर्ज की है। इसके साथ ही हंगामे में प्रयुक्त वाहन को सीज कर लिया गया है।

इस घटना से शहरवासियों में रोष है और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

980 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 7 0
Users Today : 528
Users Yesterday : 1355