न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » राहत » “नागदेव के ढांडरी में महिला पर जानलेवा हमले के बाद फैले गुलदार के आतंक का अंत: प्रशासन और वन विभाग के निर्णायक अभियान में चिन्हित नर गुलदार ढेर, ग्रामीणों को मिली राहत”

“नागदेव के ढांडरी में महिला पर जानलेवा हमले के बाद फैले गुलदार के आतंक का अंत: प्रशासन और वन विभाग के निर्णायक अभियान में चिन्हित नर गुलदार ढेर, ग्रामीणों को मिली राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । जनपद पौड़ी के नागदेव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढांडरी में गुलदार के हमले से लंबे समय से बनी दहशत का अंत करते हुए जनसुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित गुलदार को ढेर कर दिया गया है। नवंबर माह में महिला पर हुए जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में लगातार खतरे की स्थिति बनी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 नवंबर 2025 को ग्राम ढांडरी निवासी भगवान देवी पर थलदार तोक क्षेत्र में घास काटते समय गुलदार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से क्षेत्र को मानव-वन्यजीव संघर्ष की संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए व्यापक निगरानी एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि जिला प्रशासन तथा वन विभाग द्वारा गुलदार को सुरक्षित रूप से पकड़ने हेतु 05 पिंजरे, 15 ट्रैप कैमरे, 04 लाइव सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तथा पगचिह्नों के माध्यम से लगातार निगरानी की गयी। ट्रैंक्युलाइजेशन के लिए सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग तथा राजाजी नेशनल पार्क की विशेषज्ञ टीमों का सहयोग लिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी वैकल्पिक प्रयास विफल रहने और गुलदार की निरंतर आवाजाही से भविष्य में जनहानि की आशंका को देखते हुए, उच्च स्तर से प्राप्त अनुमति के क्रम में दिनांक 08 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:15 बजे विभागीय टीम द्वारा ग्राम ढांडरी क्षेत्र में चिन्हित गुलदार को शूट किया गया। साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मृत गुलदार का विधिवत पोस्टमॉर्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि मारा गया गुलदार नर था, जिसकी आयु लगभग 10 वर्ष आँकी गयी है।

ALSO READ  हाईकोर्ट के निर्देश पर बड़ी राहत: उत्तराखंड में आठ अरबी मदरसों की सील हटाई गई, पढ़ाई शुरू करने की अनुमति, तीन मदरसों को शपथ पत्र के बाद ही मिलेगी मंजूरी

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जनपद में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुलदार हमले की इस गंभीर घटना के बाद वन विभाग, प्रशासन और विशेषज्ञ टीमों द्वारा सभी वैकल्पिक उपाय अपनाए गए, किंतु परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु यह कार्रवाई अंतिम विकल्प के रूप में की गयी। उन्होंने कहा कि प्रशासन मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी, त्वरित सूचना तंत्र तथा जनजागरुकता को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या वन विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 2 9
Users Today : 874
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 2 9
Users Today : 874
Users Yesterday : 1179