न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » अभियान » “कुंभ से पहले बड़ा संदेश: ईट राइट इंडिया अभियान के तहत होटल पीलीभीत में जले तेल से बायोडीजल तक की पूरी समझ, होटल कारोबारी हुए जागरूक”

“कुंभ से पहले बड़ा संदेश: ईट राइट इंडिया अभियान के तहत होटल पीलीभीत में जले तेल से बायोडीजल तक की पूरी समझ, होटल कारोबारी हुए जागरूक”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा, आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तथा आगामी कुंभ मेले को दृष्टिगत रखते हुए 8 जनवरी 2026 को ईट राइट इंडिया अभियान के तहत होटल पीलीभीत में होटल व्यवसायियों के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के लगभग 30 होटल एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में ईट राइट इंडिया उत्तराखंड के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर श्री जी. सी. कण्डवाल ने पीपीटी के माध्यम से RUCO (रिपर्पज्ड यूज्ड कुकिंग ऑयल) इनिशिएटिव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों में कमी तथा जले हुए तेल को बायोडीजल में परिवर्तित कर आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन एवं कैलाश टम्टा तथा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों और हाइजीन रेटिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही जले हुए तेल को खाद्य श्रृंखला से पूरी तरह हटाकर केवल अधिकृत बायोडीजल यूनिट को ही विक्रय करने का आग्रह किया गया।

एसडीसी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जले तेल के संग्रहण, सावधानियों और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में होटल पीलीभीत के जीएम ने विभाग का आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  उमंग, उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संगम! “सांसद खेल महोत्सव-2025” से युवाओं में फूटेगी ऊर्जा की ज्वाला, अनुशासन का संकल्प और फिट इंडिया का बिगुल : त्रिवेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930