न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » संदेश » “तहसील दिवस में सख्ती का संदेश: गैरहाज़िर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पर कार्रवाई, गंदगी पर नाराज़ CDO ने ईओ नगर पालिका का भी एक दिन का वेतन रोका”

“तहसील दिवस में सख्ती का संदेश: गैरहाज़िर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पर कार्रवाई, गंदगी पर नाराज़ CDO ने ईओ नगर पालिका का भी एक दिन का वेतन रोका”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। जनता की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में लक्सर के तहसील सभागर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा करीब 65 समस्याएं एवं मांग दर्ज कराई गई, जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य समस्याओं को निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। तहसील दिवस में मुख्यतः राजस्व विभाग, चकबन्दी, अतिक्रमण, जल भराव,कब्जा तथा नालों की सफाई आदि से सम्बन्धित थी। आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतनी जानी चाहिए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपद वासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपद वासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो हस्तान्तरित की जा रही शिकायतो का संज्ञान लेते हए सभी शिकायतें को एक सप्ताह में निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लक्सर तहसील दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें अतिक्रमण ओर कब्जे को लेकर आई है जिसको लेकर पटवारी, कानूनगो और अधिकारियों से कहा कि जो भी अनुरोधकर्ता अपनी शिकायत लेकर आते हैं, उनकी शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से अवश्य होना चाहिये, उन्होंने सभी अधिकारियों को मुसतैदी से कार्य करने के निर्देश दिए, जो कार्य नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।तहसील दिवस में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के उपस्थित न होने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने लक्सर क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर गहरी नाराजी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका का भी एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान,उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, तहसीलदार शुभांगी आदि अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ALSO READ  "रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सेल्फी और तस्वीरों की लगी होड़, सफलता, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का दिया अनमोल संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737