न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » हादसा » “दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, देवर सुरक्षित, चालक हिरासत में”

“दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, देवर सुरक्षित, चालक हिरासत में”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही एक बाइक को तेज़ रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने देवर के साथ बाइक पर सवार थी। बाइक चला रहा युवक टक्कर के बाद सड़क पर गिर गया, लेकिन सौभाग्य से उसे गंभीर चोट नहीं आई, जबकि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी और चालक ने लापरवाही बरती, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 2 9
Users Today : 12
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 2 9
Users Today : 12
Users Yesterday : 938