न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » हमला » “अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस: हरिद्वार से उठा इंसाफ़ का तूफान, हरीश रावत का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला—‘बेटी बचाओ का नारा सिर्फ़ जुमला, उत्तराखंड में बेटियां असुरक्षित’”

“अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस: हरिद्वार से उठा इंसाफ़ का तूफान, हरीश रावत का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला—‘बेटी बचाओ का नारा सिर्फ़ जुमला, उत्तराखंड में बेटियां असुरक्षित’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेस अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर लगातार मुखर है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस इस मुद्दे को और अधिक गर्माना चाहती हैं,इसीलिए सभी जगह धरने प्रदर्शन किया जा रहे हैं।

रविवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की ओर से अंकिता को न्याय दो पदयात्रा शिवमूर्ति से कोतवाली हरिद्वार तक निकाली गई। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार पहले स्थान पर है जो हमारे लिए शर्म की बात है, हमारी स्पष्ट मांग हैं कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई आज उन्हीं के राज में बेटियां इन्हीं के नेताओं से असुरक्षित हैं।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बेटियों के साथ दुराचार की घटनाएं घट रही है और भाजपा सरकार की चुप्पी से पूरा उत्तराखंड आंदोलनरत हैं और भारी रोष में है। इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराएं। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि जब तक हमारी उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।

ALSO READ  रंजिश का खूनी अंजाम: शादी समारोह में दो गुटों में भिड़ंत, बारात में आए युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर, सहारनपुर से आए हमलावर फरार

पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल और वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़ रहे हैं, जिसके कारण पूरे उत्तराखंड की जनता आंदोलनरत हैं। वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं। जिस कारण पूरे उत्तराखंड में रोष है और जब तक इस न्याय की लड़ाई को अंजाम तक नहीं पहुंचा देते तब तक चुप नहीं बैठेंगे। न्याय यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामयश सिंह,इंटक नेता राजबीर सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, हिमांशु गुप्ता,रविश भटीजा,मनोज सैनी, अनिल भास्कर, नितिन तेश्वर,नमन अग्रवाल, विकास सिंह, रचना शर्मा, नलिनी दीक्षित, अंजू द्विवेदी, एनएसयूआइ महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, निखिल सौदाई, नवीन भाटिया,आशु भारद्वाज, उदित विद्याकुल, कार्तिक शर्मा, मार्कण्डेय सिंह, गार्गी राय, मोहित अरोड़ा, सत्यम शर्मा, मकबूल कुरैशी, वसीम सलमानी, अयान सैफी , दीपक टण्डन, पूर्व पार्षद उपेंद्र कुमार, विक्रम शाह, सोम त्यागी, सीपी सिंह, रवि बाबू शर्मा , सतेंद्र वर्मा, अंकुर सैनी,यश शर्मा, अनिल कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930