न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: किसानों के खातों में बरसी सम्मान निधि की सौगात! पीएम मोदी ने जारी की 24वीं किस्त, उत्तराखंड के 8 लाख से ज्यादा किसानों को मिले 161.96 करोड़ रुपये, सीएम धामी ने जताया आभार BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश!
Home » तैयारी » “नोटिस दर नोटिस भी बेअसर, अभिनेत्री उर्मिला सनावर फरार — हरिद्वार से सहारनपुर तक पुलिस-STF अलर्ट, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी”

“नोटिस दर नोटिस भी बेअसर, अभिनेत्री उर्मिला सनावर फरार — हरिद्वार से सहारनपुर तक पुलिस-STF अलर्ट, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ज्वालापुर कोतवाली और झबरेड़ा थाने में दर्ज मामलों में पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास पर दो नोटिस चस्पा किए हैं। तीन बार नोटिस जारी होने के बावजूद उर्मिला अब तक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। तय समय सीमा में उपस्थित न होने पर पुलिस अब कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उर्मिला की तलाश के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद यह मामला और अधिक गरमा गया है। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ नाम जुड़ने से प्रदेशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

उधर, बहादराबाद थाने सहित अन्य दर्ज मुकदमों में भी पुलिस कार्रवाई तेज कर रही है और आने वाले दिनों में सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

ALSO READ  "पंजाब से उमड़ेगी आस्था की लहर: 20 हजार श्रद्धालुओं संग हरकी पैड़ी तक गूंजेगा गुरु रविदास प्रकाश उत्सव का भव्य दमड़ी यात्रा जुलूस"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 9 3 2
Users Today : 92
Users Yesterday : 731
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 9 3 2
Users Today : 92
Users Yesterday : 731