न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » सख्त » “औचक निरीक्षण में सख्त डीएम अंशुल सिंह: जिला अस्पताल की हर सेवा पर पैनी नजर, जन औषधि केंद्र से लेकर लैब-एक्सरे तक व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल”

“औचक निरीक्षण में सख्त डीएम अंशुल सिंह: जिला अस्पताल की हर सेवा पर पैनी नजर, जन औषधि केंद्र से लेकर लैब-एक्सरे तक व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल”

(शहजाद अली हरिद्वार)अल्मोड़ा । ज़िलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ओपीडी, औषधि वितरण कक्ष, जन औषधि केंद्र के स्टॉक रजिस्टर तथा दवाओं की उपलब्धता की जांच की । निरीक्षण में 12 बजे तक 550 से अधिक ओपीडी पंजीकरण दर्ज पाए गए, जिससे अस्पताल में रोगियों की काफी भीड़ रही।ज़िलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, एवं पैथोलॉजी लैब की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया । साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, शौचालय व्यवस्था एवं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को शौचालयों की साफ़ सफाई सुनिश्चित करने और परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर कड़ा जुर्माना लगाने के निर्देश दिए ।जन औषधि केंद्र के लाइसेंस की अवधि समाप्त होने की स्थिति को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन सीएमएस की निगरानी में किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दवाओं की उपलब्धता की अद्यतन सूची तत्काल उन्हें उपलब्ध कराई जाए । साथ ही स्टॉक रजिस्टर का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।निरीक्षण के दौरान ज़िलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का लाभ लेने आए रोगियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस अवसर पर पीएमएस एचसी गड़कोटी को निर्देशित किया गया कि अस्पताल की सभी सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप, सुचारु एवं पारदर्शी रूप से संचालित हों, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ALSO READ  "NEET-2026 पर हरिद्वार में हाई अलर्ट: डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और कड़ी निगरानी के बीच सख्ती से हुई परीक्षा, नकल पर जीरो टॉलरेंस!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 6 4
Users Today : 117
Users Yesterday : 930