न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » नमन » “अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर: रानीपुर में अटल जी की जन्मशताब्दी पर सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को किया गया नमन, वाजपेयी के विचारों से कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश”

“अटल स्मृति सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर: रानीपुर में अटल जी की जन्मशताब्दी पर सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को किया गया नमन, वाजपेयी के विचारों से कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विधानसभा रानीपुर में अटल स्मृति सम्मेलन का शिवालिकनगर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।सम्मेलन के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री मयंक गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने सिद्धांतों, संस्कारों और संवाद की राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका संपूर्ण जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। अटल जी का जीवन साधारण से असाधारण बनने की प्रेरक कहानी है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मयंक गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राजनीति में शुचिता, सर्वसम्मति और संवाद की मजबूत परंपरा स्थापित की। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक उदाहरण हैं। अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा,वरुण वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजक संदीप राठी,अतुल वशिष्ठ, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पवनदीप,उपाध्यक्ष प्रमोद पाल प्रधान, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री कमल प्रधान,रानीपुर विधानसभा बी.एल.ए.1 बृजेश शर्मा, अशोक मेहता,देवेश वर्मा, चेतन चौहान,पार्षद नागेंद्र राणा,हरविंदर सिंह विक्की,सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान,हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर,जिला सोशल मीडिया प्रभारी,मनोज शर्मा,ज्ञानेंद्र चौहान, चमन चौहान,ओमकार त्यागी,संदीप सिंघानिया,सुभाष कपूर,रंजीत झा, बबीता योगाचार्य,आशीष झा,विपिन चौहान,रजनी वर्मा, गौरव कपिल,अनुज शर्मा, परमिंदर शर्मा,शिवनरेश शर्मा,दीपक नेगी,रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे

ALSO READ  "विजय दिवस पर हरिद्वार में शौर्य को नमन: 1971 के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरनारियों व पूर्व सैनिकों का सम्मान, जिलाधिकारी का आह्वान—कर्तव्यनिष्ठा से बनेगा आदर्श जनपद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 9 5
Users Today : 41
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 9 5
Users Today : 41
Users Yesterday : 951