न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » लोकार्पण » “CSR-2025 की बड़ी सौगात: किरबी कंपनी ने सुमन नगर में शिक्षा और स्वास्थ्य को दी नई रफ्तार, विधायक आदेश चौहान ने किया लोकार्पण”

“CSR-2025 की बड़ी सौगात: किरबी कंपनी ने सुमन नगर में शिक्षा और स्वास्थ्य को दी नई रफ्तार, विधायक आदेश चौहान ने किया लोकार्पण”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुमन नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्र में किरबी कंपनी (सिडकुल) द्वारा CSR-2025 योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए आवश्यक फर्नीचर और अन्य उपयोगी उपकरणों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर किरबी कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी सामग्री को विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन को औपचारिक रूप से समर्पित किया गया।किरबी कंपनी द्वारा विद्यालय में बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए डेस्क-बेंच, अलमारियां, कुर्सियां एवं अन्य शैक्षणिक फर्नीचर उपलब्ध कराए गए। वहीं स्वास्थ्य केंद्र को मरीजों और स्टाफ की आवश्यकताओं के अनुरूप बेड, कुर्सियां, टेबल और अन्य जरूरी उपकरण प्रदान किए गए, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने किरबी कंपनी के इस सामाजिक दायित्व निभाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की बुनियाद होते हैं और निजी क्षेत्र द्वारा इस तरह की पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सहयोग से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।किरबी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि CSR-2025 के तहत कंपनी का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश कर कंपनी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ALSO READ  “गांव के बच्चों को मिला सुनहरा भविष्य” — रावली महदूद में आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने बदली स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर, मंत्री मदन कौशिक बोले- ‘ऐसी पहल पूरे जनपद के लिए मिसाल’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 1
Users Today : 716
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 1
Users Today : 716
Users Yesterday : 496