न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “कानून का डंडा चला, माफियाओं में हड़कंप! बहादराबाद में जेसीबी गरजी—अवैध प्लॉटिंग हुई जमींदोज, रुड़की में बिना नक्शा खड़ा निर्माण पुलिस पहरे में सील”

“कानून का डंडा चला, माफियाओं में हड़कंप! बहादराबाद में जेसीबी गरजी—अवैध प्लॉटिंग हुई जमींदोज, रुड़की में बिना नक्शा खड़ा निर्माण पुलिस पहरे में सील”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को विकास प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत निर्माण एवं प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बहादराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, केयर कॉलेज से पहले रोहलकी रोड पर श्री जयप्रकाश चौहान द्वारा अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत पर प्राधिकरण ने त्वरित संज्ञान लिया। वहीं, रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में श्री रविंद्र कुमार द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के अनाधिकृत निर्माण कार्य किया जा रहा था।प्राधिकरण द्वारा दोनों मामलों में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए। इसके बावजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। इस पर प्राधिकरण टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में कठोर कदम उठाते हुए बहादराबाद में श्री जयप्रकाश चौहान की अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया। वहीं रुड़की में श्री रविंद्र कुमार के अनाधिकृत निर्माण कार्य को सील कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध निर्माण पाए जाने पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 14.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728