न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » मिसाल » “शीत लहर में संवेदनशील प्रशासन की मिसाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद सड़क पर उतरे, शिवालिक नगर में गरीब-निराश्रितों को बांटे कंबल, अलाव व रैन बसेरों का लिया जायजा”

“शीत लहर में संवेदनशील प्रशासन की मिसाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित खुद सड़क पर उतरे, शिवालिक नगर में गरीब-निराश्रितों को बांटे कंबल, अलाव व रैन बसेरों का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर संचालित हो रहे रेन बसेरों एवं विभिन्न स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव का खुद जायजा ले रहे है तथा इसके साथ ही गरीब व्यक्तियों को स्वयं कंबल वितरित कर रहे है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा आज शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 ,सहित आदि क्षेत्रों में पहुंच कर गरीब निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए साथ ही क्षेत्र में जलाये जा रहे अलाव का भी लिया जायजा।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में 20 – 25 स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे है तथा शीत लहर के बढ़ने पर इसकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।उन्होंने शिवालिक नगर में बनाये गए रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए,उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले व्यक्तियों का पूर्ण डाटा रखा जाए एवं साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए तथा हीटर की भी समुचित व्यवस्था की जाए।उन्होंने सभी से अपील की है कि वर्तमान समय में शीत लहर एवं कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है तथा उन्होंने गरीब निराश्रित लोगों की मदद करने के लिए भी सभी से अपील की है।उन्होंने जनपद वासियों एवं श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि वर्तमान में कोहरे की दृष्टिगत अनावश्यक घरों से न निकले एवं रात्रि के समय यात्रा न करने की अपील की है तथा सभी लोग अपनी सुरक्षा का विशेष घ्यान रखे।इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अश्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जिला अधिकारी संवेदनशील है जो गरीब एवं निराश्रित लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए जनपद के सभी क्षेत्रों में चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है तथा आज शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब एवं निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए है,जो कि एक सराहनीय कार्य है।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,पूर्व सभासद अजय मालिक,पंकज चौहान ,मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा,रवि वर्मा एवं आदित्य मालिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 4 1
Users Today : 17
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 4 1
Users Today : 17
Users Yesterday : 907