न्यूज़ फ्लैश
“पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान” “थाना बुग्गावाला पुलिस का ओवरलोडिंग पर बड़ा प्रहार, खनन सामग्री से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप”
Home » समाधान » “पूर्व सैनिकों की गूंज कलेक्ट्रेट तक: अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने सुनी वीर जवानों की पीड़ा, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा”

“पूर्व सैनिकों की गूंज कलेक्ट्रेट तक: अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने सुनी वीर जवानों की पीड़ा, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीआर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में ‘जिला सैनिक परिषद’ की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ०प्रा०) द्वारा किया गया, जिन्होंने अपर जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों एंव पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व की त्रैमासिक बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा एंव कृत कार्यवाही से अवगत कराया एंव अपर जिलाधिकारी से निर्देश प्राप्त किये, तत्पश्चात् पूर्व सैनिकों द्वारा उठायें गये बिन्दुओं से अवगत कराया गया।अपर जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्मारक हेतु भूमि के चिन्हिकरण, शहीद सैनिक कैप्टन जगदीश चन्द्र भटट् की स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण, भमि अधिग्रहण का मुआवजा, रास्ते पर अतिक्रमण, भूमि क्रय, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं पर चर्चा करने के उपरान्त संबंधित विभागों एंव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और अपर जिलाधिकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर किये जाने का आश्वासन दिया गया।अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से०नि०) ने सभी अधिकारियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी, निरीक्षक पुलिस विभाग, पूर्व सैनिक व ब्लाक प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

71 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 5 8 9
Users Today : 398
Users Yesterday : 718