न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “रिश्वत की हवस में डूबा ‘नंबर वन’ बीईओ धड़ाम, विजिलेंस की सटीक ट्रैप में रंगेहाथ गिरफ्तारी — बहादराबाद ब्लॉक से लेकर पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप, भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्त चोट”

“रिश्वत की हवस में डूबा ‘नंबर वन’ बीईओ धड़ाम, विजिलेंस की सटीक ट्रैप में रंगेहाथ गिरफ्तारी — बहादराबाद ब्लॉक से लेकर पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप, भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्त चोट”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजपाल राठौर को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मॉडर्न स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल की स्वीकृति के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत पर की गई। विजिलेंस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बीईओ बृजपाल राठौर ने पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य से निर्माण कार्य की फाइल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। जबकि निर्माण कार्य सभी मानकों के अनुरूप किया गया था, इसके बावजूद वह अड़ा रहा। मजबूर होकर प्रधानाचार्य को विजिलेंस से शिकायत करनी पड़ी, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि बृजपाल राठौर का व्यवहार काफी समय से तानाशाहीपूर्ण था। अधीनस्थ शिक्षक और प्रधानाध्यापक उसकी कार्यशैली से परेशान थे। वह सिफारिश नहीं मानता था और खुलेआम रिश्वत लेकर ही काम करने का आरोप झेल रहा था।

यह कार्रवाई हरिद्वार जिले ही नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीईओ की गिरफ्तारी से शिक्षा विभाग में संतोष और खुशी का माहौल बताया जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी—सरसों तेल और आइसक्रीम के नमूने लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861