न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार पुलिस ने ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाले दामाद को किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने ससुराल पक्ष पर फायरिंग करने वाले दामाद को किया गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 2 मई 2025 — कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला चाकलान में 1/2 मई की रात्रि एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष पर अवैध अस्लाह से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दामाद पराग उर्फ परीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी डॉ. चंद्रकिशोर श्रोत्रिय निवासी मोहल्ला मिश्रान, चौक बाजार, ज्वालापुर ने थाना ज्वालापुर में तहरीर दी कि उनके दामाद पराग और पुत्री के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने हेतु वे अपनी पत्नी सरिता और पुत्र पारस के साथ आरोपी के घर गए थे। आपसी कहासुनी के दौरान पराग ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी, जिससे वादी की पत्नी और पुत्र घायल हो गए।

इस घटना के आधार पर थाना ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 193/2025, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए। इसके तहत क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और आज शाम भैरो मंदिर ग्राउंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त अस्लाह की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

हरिद्वार पुलिस ने दोहराया कि अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 6
Users Today : 62
Users Yesterday : 907