न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » हादसा » स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को कुचला, 13 वर्षीय अंशुमन की मौत, बहन मीठू गंभीर घायल

स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा: रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को कुचला, 13 वर्षीय अंशुमन की मौत, बहन मीठू गंभीर घायल

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। खानपुर हुए सड़क हादसे में भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हादसा खानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। प्रहलादपुर गांव निवासी संदीप शर्मा का 13 वर्षीय बेटा अंशुमन और बेटी 12 वर्षीय मीठू लक्सर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह 16 दिसंबर सुबह को भाई-बहन अंशुमन और मीठू स्कूटी से लक्सर जा रहे थे‌। जैसे ही स्कूटी सवार अंशुमन और मीठू गोवर्धनपुर कस्बे में पहुंचे, तभी रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्चों को लेकर हॉस्पिटल गए। इस हादसे में लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल है। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि ट्रक मालिक को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 2 6
Users Today : 9
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 2 6
Users Today : 9
Users Yesterday : 938