न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » फैसला » “डॉ. धन सिंह रावत का ऐतिहासिक फैसला: प्रदेशभर की सभी पैक्स समितियाँ होंगी आर्थिक रूप से सशक्त, आधुनिक और 100% डिजिटल, किसानों को मिलेगा बेहतर वित्तीय और सहकारी सेवाओं का लाभ!”

“डॉ. धन सिंह रावत का ऐतिहासिक फैसला: प्रदेशभर की सभी पैक्स समितियाँ होंगी आर्थिक रूप से सशक्त, आधुनिक और 100% डिजिटल, किसानों को मिलेगा बेहतर वित्तीय और सहकारी सेवाओं का लाभ!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेशभर की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही पैक्सों को ई-सेवा प्रदाता बनाने के लिये पैक्सों को शत-प्रतिशत डिजिटलाईजेशन करने को भी कहा गया है।सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को आर्थिक रूप से समक्ष बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पैक्स समितियों के शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण के साथ ही ठोस बिजनेस प्लान बनाने होंगे, ताकि किसानों को बेहतर वित्तीय सेवाएँ सहित अन्य सहकारी सेवाएँ प्रदान की जा सके। डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेशभर की 670 पैक्स में से 125 पैक्स को ई-पैक्स में परिवर्तित कर दिया गया है। जहां पर किसानों को ई-सेवाएं उपलब्ध की जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-पैक्स के माध्यम से किसानों को लोन सहित अन्य सहकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो रही है और पैक्स की आमदनी भी बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी पैक्सों में ई-पैक्स में परिवर्तित करने के निर्देश बैठक में दिये। डॉ. रावत ने समितियों के बेहतर संचालन को लेकर प्रत्येक समिति में कार्मिकों अकाउण्टेंट कम डेटा ऑपरेटर की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को पैक्स में सम्मिलित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से पैक्स समितियों का संचालन कर उन्हें लाभ की स्थिति में लाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पैक्सों को आधुनिक बनाकर उनकी सेवाओं में विस्तार कर इन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रीढ़ बनाया जाय। इसके अलावा बैठक में डॉ. रावत ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे सहकारी मेलों के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेलों का आयोजन 25 जनवरी से पहले सम्पन्न कर दिया जाय। उन्होंने मेलों के सफल आयोजन पर अधिकारियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सहकारी मेलों के माध्यम से आम लोग सहकारिता आंदोलन से जुड़े और सहकारिता को समझ पाये। इसके अलावा बैठक में शीर्ष सहकारिता समितियों के निर्वाचन, माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना, एवं पैक्स सचिवों की नियुक्ति को लेकर भी समीक्षा की गई।

ALSO READ  “कुंभ 2027 की भव्य तैयारी: 150 वर्ग किमी में फैलेगा मेला क्षेत्र, 32 सेक्टरों में माइक्रो प्लानिंग; मेलाधिकारी सोनिका की अगुवाई में परामर्शदात्री बैठक में गूंजे विकास और व्यवस्था के बड़े फैसले”

बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, निबंधक सहकारिता डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव, अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ला, इरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम.पी. त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक प्रदीप मेहरोत्रा, उप महाप्रबंधक नाबार्ड भूपेन्द्र कुमावत, नवीन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811