न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » बैठक » “DM मयूर दीक्षित की अगुवाई में धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता का महा-संकल्प — NGOs, आश्रमों व सामाजिक संगठनों संग मिलकर ‘स्वच्छ-सुंदर क्लीन मॉडल हरिद्वार’ बनाने की ऐतिहासिक मुहिम तेज”

“DM मयूर दीक्षित की अगुवाई में धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता का महा-संकल्प — NGOs, आश्रमों व सामाजिक संगठनों संग मिलकर ‘स्वच्छ-सुंदर क्लीन मॉडल हरिद्वार’ बनाने की ऐतिहासिक मुहिम तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने की मुहिम हुए तेज, जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एचआरडीए सभागार में गैर सरकारी संगठनों एवं आश्रमों के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनाश्चित कराने के लिए बैठक की गई आयोजित।बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के अपेक्षा के अनुसार तीर्थ नगरी हरिद्वार को उत्तराखंड राज्य का ही नहीं पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना है,जिसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के जनपद को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए तथा उन्हें स्वच्छता के लिए स्थान भी चिन्हित किए गए तथा सभी से अपेक्षा की गई की चिन्हित किए गए स्थानों एवं क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सभी गैर सरकारी संगठनों आश्रमों के पदाधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार तीर्थ नगरी है जहां कुंभ मेला,कांवड़ मेला एवं महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों का आयोजन किया जाता है तथा तीर्थनगरी हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है,जहां हर वर्ष देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते है,इसके लिए यह जरूरी है कि यह नगर स्वच्छ एवं साफ रहे तथा यह आकर सभी को स्वच्छ ,साफ वातावरण उपलब्ध हो तथा जब श्रद्धालु अपने गंतव्य को जाए तो तीर्थ नगरी से अपने साथ स्वच्छता का सुखद अनुभव अपने साथ लेकर जाए, यह तभी संभव है जब इसमें सभी गैर सरकारी संगठन ,आश्रम,कंपनी,अखाड़े,सरकारी संस्थान,व्यापार मंडल ,सामाजिक संगठन एवं सभी जनपदवासी इसमें अपना पूर्ण सहयोग दे। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश एवं हरिद्वार के अधिकारियों के निर्देशित किया है कि कुम्भ मेला क्षेत्र एवं उनकी भूमि पर जो भी अतिक्रमण किया गया है,उन अतिक्रमणों को चिन्हित करते हुए तत्काल हटाने की कार्यवाही सुनाश्चित करे ।इस अवसर पर बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी गए। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी धर्म नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए गए। बैठक में एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान,आस्था सेवा संस्थान,श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, स्काउट एंड गाइड्स,स्वामी जगन्नाथ धाम, श्री गुरु नानक देव जी घाट समिति हरिद्वार, बीइंग भगीरथ बिल्केश्वर हरिद्वार, बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति,श्री भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला,सप्त ऋषि आश्रम सप्तसरोवर, कच्ची लाल आश्रम, श्री भुवनेवरी महिला आश्रम,रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान,दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन,आदर्श युवा समिति जगजीतपुर आदि संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे: कर्णवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811