(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर में गुरुवार को नोचन्दी जुमेरात के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह में हाजिरी देने पहुंचे थे।
इसी दौरान एक युवक ने लाइन में खड़े एक जायरीन की जेब काट ली। लोगों ने युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद जायरीनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि दरगाह परिसर और गेट पर पुलिस व सुरक्षा गार्ड की तैनाती जरूरी है,
ताकि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। मौके पर मौजूद पुलिस ने जेबकतरे को हिरासत में ले लिया है
और उससे पूछताछ की जा रही है। जायरीन का कहना है कि भीड़भाड़ के दिनों में सुरक्षा में लापरवाही से श्रद्धालु असुरक्षित महसूस करते हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।








































Users Today : 20
Users Yesterday : 811






