न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » मजदूर दिवस » भेल सेक्टर 4 में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मजदूरों को दिया भरोसा

भेल सेक्टर 4 में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मजदूरों को दिया भरोसा

(शहजाद अली हरिद्वार)भेल सेक्टर-4 स्थित ईंटक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईंटक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबीर चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मजदूरों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रमिकों की हर लड़ाई में वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में वीरेंद्र रावत ने भी मजदूरों के हितों को लेकर कांग्रेस की नीतियों और किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा श्रमिक वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है और आगे भी करती रहेगी।

राजबीर सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे सिडकुल और भेल दोनों के कर्मचारियों के हक की लड़ाई में हमेशा उनके साथ रहेंगे।

उन्होंने बताया कि किर्बी कंपनी के कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ मिलकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जिसके फलस्वरूप निकाले गए कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सभी नवगठित सदस्यों ने कांग्रेस के प्रति आभार जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 7
Users Today : 16
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811