न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » प्रतियोगिता » “रोमांच की चरम सीमा पर थमा फाइनल: पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से बाज़ी मारकर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी बनी चैंपियन, बीएफएफसी को कड़ी टक्कर देकर उठाई मेगा ट्रॉफी!”

“रोमांच की चरम सीमा पर थमा फाइनल: पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से बाज़ी मारकर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी बनी चैंपियन, बीएफएफसी को कड़ी टक्कर देकर उठाई मेगा ट्रॉफी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल हरिद्वार की अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी ने 04 दिसंबर से अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड में इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन डायरेक्टर नितिन अहलूवालिया ने किया। जिसमें हरिद्वार की 08 अकादमियों ने भाग लिया, जिनमें वेजिटेरियन क्लब, रोशनबाद-ए, ग्लोरी एफसी, अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, बीएचईएल एफसी, बीएफएफसी एकेडमी और रोशनबाद- बी एकेडमी शामिल रही। देर रात तक चले रोमांचक फाइनल मैच बीएफएफसी एकेडमी और अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेला और फाइनल सीटी बजने के बाद भी कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट घोषित किया।

सबसे रोमांचक और सनसनीखेज शूट आउट में, अचीवर्स एकेडमी ने 5-4 के अंतर से प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। रनर अप टीम और विनर टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एस सरकार ने दिए। मुख्य अतिथि लव शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है खेल केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को तो बेहतर बनाते ही हैं बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मदद करते है।

सरकार भी प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें। प्रधानाचार्य एस सरकार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि खेल आत्मविश्वास और आत्म सम्मान बढ़ता है खेलों में भाग लेने से हमें नए लोगों से मिलने और दोस्ती करने का भी अवसर मिलता है जो हमारे सामाजिक जीवन को समृद्ध बनाता है सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को बाद अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।

आयोजन के दौरान अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के मैनेजर लोकेश सैनी,मोहित कीर्थल और कोच कुणाल कार्की,पंकज बागड़ी आदि उपस्थित रहे।

297 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 9
Users Today : 174
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 9
Users Today : 174
Users Yesterday : 866