न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » एक्शन » “हरिद्वार में हाई-अलर्ट एक्शन! पुलिस, एटीएस और दमकल का ताबड़तोड़ मॉक ड्रिल—तीन जगहों पर दिखी रियल-टाइम रिस्पांस की जबरदस्त तैयारी”

“हरिद्वार में हाई-अलर्ट एक्शन! पुलिस, एटीएस और दमकल का ताबड़तोड़ मॉक ड्रिल—तीन जगहों पर दिखी रियल-टाइम रिस्पांस की जबरदस्त तैयारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार में किसी भी प्रकार की आपदा, आकस्मिक घटना या आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने मंगलवार को व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का संचालन किया। यह अभ्यास शहर के तीन प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों—हरकी पैड़ी मालवीय घाट, घंटाघर चौक और सुभाष घाट—पर आयोजित किया गया, जहां विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर आपात स्थिति में अपनी तत्परता और समन्वय का प्रदर्शन किया।पहला मॉक ड्रिल मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग मिलने की सूचना के आधार पर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बीडीएस (बम निष्क्रिय दस्ते), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र को तुरंत खाली कराया गया और प्रोटोकॉल के तहत बैग की गहन जांच कर स्थिति को सुरक्षित घोषित किया गया।दूसरे अभ्यास में घंटाघर पर दो लोगों को बंधक बनाए जाने की काल्पनिक सूचना दी गई। इस स्थिति में एटीएस टीम ने प्रशिक्षित तरीके से अपहरणकर्ता को न्यूट्रलाइज कर बंधकों को सुरक्षित मुक्त कराया। यह अभ्यास आतंकवादी या आपराधिक घटनाओं की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का महत्वपूर्ण उदाहरण रहा।

तीसरा अभ्यास सुभाष घाट पर किया गया, जहां चाय की दुकान में आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने कम समय में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और राहत कार्यों को पूरा किया।इंसीडेंट कमांडर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के रिस्पांस टाइम, समन्वय और कार्य दक्षता को परखना है, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा या आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य अधिक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किए जा सकें। यह अभ्यास हरिद्वार में सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ALSO READ  “रोड कटिंग की मनमानी पड़ी भारी! जिला प्रशासन का पिटकुल पर बड़ा एक्शन — XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, अनुमति रद्द, मशीनरी जब्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 0
Users Today : 93
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 0
Users Today : 93
Users Yesterday : 930