न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा अब नहीं चलेगा: शहीदवाला ग्रांट में प्रशासन की गूंजती कार्रवाई, अवैध मजार हटते ही अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप”

“सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा अब नहीं चलेगा: शहीदवाला ग्रांट में प्रशासन की गूंजती कार्रवाई, अवैध मजार हटते ही अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 04 दिसंबर 2025 — उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के तहत सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर तहसील क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम शहीदवाला ग्रांट में 0.0120 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मजार का निर्माण कर कब्जा किया गया था। यह अतिक्रमण देहरादून निवासी श्रीमती नसीम बानो पत्नी श्री इकबाल हसन द्वारा किया गया था। मामले में राजस्व विभाग ने नियमानुसार उन्हें नोटिस जारी किया था और निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।निर्देशों के अनुपालन में, आज 04 दिसंबर को राजस्व टीम की उपस्थिति में संबंधित व्यक्ति द्वारा स्वयं अवैध निर्माण हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई पूरे जनपद में जारी रहेगी।

यह कार्रवाई न केवल सरकारी भूमि की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि अन्य अतिक्रमणकारियों के लिए भी स्पष्ट संदेश है कि प्रशासन दृढ़तापूर्वक अपनी नीति पर अमल कर रहा है।

 

ALSO READ  "रानीपुर पुलिस की तेज कार्रवाई: महज घंटों में चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-गैस सिलेंडर-तार और बाइक बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 1
Users Today : 74
Users Yesterday : 930