न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » पर्दाफाश » “करोड़ों की दौलत का लालच बना खून का सौदा: कलयुगी बेटे ने दोस्तों संग रची पिता की हत्या की खौफनाक साजिश, स्कॉर्पियो व 30 लाख में दी सुपारी — पुलिस ने मास्टरमाइंड बेटे समेत तीनों को दबोचा”

“करोड़ों की दौलत का लालच बना खून का सौदा: कलयुगी बेटे ने दोस्तों संग रची पिता की हत्या की खौफनाक साजिश, स्कॉर्पियो व 30 लाख में दी सुपारी — पुलिस ने मास्टरमाइंड बेटे समेत तीनों को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। पुलिस टीम ने पूर्व सैनिक हत्याकांड खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी सैनिक के कलयुगी बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया है कि होशियार सिंह निवासी जमालपुर कंला कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार द्वारा कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि मैं अपने पिता के साथ रोशनाबाद में शादी में जा रहा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जटवाडा पुल ज्वालापुर से गाडी में लिफ्ट मांगी जिसके द्वारा मेरे पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है।उक्त घटना को देखते हुए थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व एएसपी ज्वालापुर के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा वादी (मृतक के बेटे) से पूछताछ कि तो उसके द्वारा बताया की वह किसी दोस्त को शादी में जा रहा था। जब दोस्त के बारे में एक से पूछताछ की गई तो वो सही से जवाब नहीं दे पाया। जिससे शक की सुई बेटे पर ही घूमने लगी। घंटों चली पूछताछ में बेटा बार-बार अपने बयान बदलता रहा व सही जानकारी नहीं दे पाया। थक हार बेटे ने अपना जुर्म क़बूल कर बताया कि उसने ही दोस्तो के साथ मिलकर पिता की हत्या की है।

मृतक रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफ़िसर था जिसके पास करोड़ों की संपत्ति थी। मृतक का बेटे की गलत संगती व गलत आदतों के कारण बेटे के साथ सम्बन्ध ठीक नही थे व मृतक के पुत्र द्वारा अपने पिता को सम्पति अपने नाम पर करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था

किन्तु मृतक द्वारा पुत्र के नाम सम्पति करने से मना कर दिया था व अपनी सम्पति से भी बेदखल करने के लिए कहा था। जिससे नाराज बेटे यशपाल द्वारा अपने दोस्तो ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई व दोस्तों को हत्या के बाद 30 लाख रूपये व 01 स्कोर्पियो देना तय किया था।

कैसे दिया घटना को अंजाम

तीनो अभियुक्तगण यशपाल, ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर द्वारा तय किया कि मृतक का पुत्र यशपाल मृतक भगवान सिंह को शादी में रोशनाबाद जाने के बहाने से रात्रि में ज्वालापुर -बहादराबाद नहर पटरी पर लेकर आयेगा व राजन व शेखर जटवाला पुल से आगे बैराज के पास मिलेगें व यशपाल, राजन को अपना दोस्त बताकर शादी में जाने के बहाने कार में बैठायेगा व इसी दौरान भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर देगें। तीनों आरोपियों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया।

योजना अनुसार तीनो अभियुक्तो द्वारा 29 नवंबर की दोपहर में नहर पटरी ज्वालापुर बहादराबाद पर रेकी की थी व उसके बाद रात में मृतक के पुत्र यशपाल ने अपने पिता भगवान सिंह को रोशनाबाद में दोस्त की झूठी शादी का बहाना बनाकर रात करीब 08.00 बजे कार से अपने साथ लेकर जटवाला पुल से आगे डैम पर पहुंचे जहां पर पूर्व से ही ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर इंतजार कर रहे थे। यशपाल द्वारा अपने पिता को स्वंय गाडी चलाने के लिए गाडी रूकवाई व स्वंय ड्राईवर सीट पर आ गया इसी दौरान राजन भी गाडी के पास आया व यशपाल द्वारा राजन को अपना दोस्त बताकर गाडी में बैठा लिया था व ललित मोहन उर्फ राजन द्वारा अपने पास लिये तमंचे से भगवान सिंह की कनपटी पर 02 राउण्ड फायर कर उनको मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद ललित मोहन उर्फ राजन गाडी से उतरकर मौके से फरार हो गया था व मृतक के पुत्र द्वारा घटना के कुछ समय बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी थी। पुलिस टीम द्वारा मृतक के पुत्र यशपाल व उसके दोनों साथियों ललितमोहन उर्फ राजन व शेखर को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त ललित मोहन उर्फ राजन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कपडे व जूते सीतापुर ज्वालापुर स्थित एक किराये के कमरे से बरामद किये गये है। अभियुक्त यशपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी जमालपुर कला ,राजन उर्फ ललित मोहन पुत्र सुरेश गिरी निवासी सीतापुर,शेखर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी का चालान कर दिया गया है।

ALSO READ  "हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान"

*पुलिस टीम*

01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा

02. व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

03. उ0नि0 अमित नौटियाल- चौकी प्रभारी कस्बा

04. उ0नि0 उमेश कुमार- चौकी प्रभारी शांतरसा

05. उ0नि0 जगमोहन सिंह

06. हे0कानि0 होशियार सिंह

07. कानि0 बलवंत सिंह

08. कानि0 वीरेन्द्र चौहान

09. कानि0 मुकेश नेगी

10. कानि0 शाहआलम

11. कानि0 ड्राईवर वीरेन्द्र सिंह

 

*पुलिस टीम कोतवाली रानीपुर*

01. निरीक्षक श्री शांति कुमार गंगवार

02. कानि० नरेंद्र राणा

03. कानि० उदय चौहान

 

*सी0आई0यू0 हरिद्वार*

01. निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट

02. कानि0 नरेन्द्र सिंह

03. कानि0 उमेश

04. कानि0 हरवीर सिंह

05. कानि0 वसीम

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393