न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » विकास » “रानीपुर में 2.73 करोड़ के विकास की धमक: आदेश चौहान की पहल पर बहादराबाद–सलेमपुर–नवोदयनगर की सड़कों का रूप बदलेगा, टेंडर प्रक्रिया तेज़—जल्द शुरू होंगे बड़े निर्माण कार्य”

“रानीपुर में 2.73 करोड़ के विकास की धमक: आदेश चौहान की पहल पर बहादराबाद–सलेमपुर–नवोदयनगर की सड़कों का रूप बदलेगा, टेंडर प्रक्रिया तेज़—जल्द शुरू होंगे बड़े निर्माण कार्य”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शासन की स्वीकृति से हरिद्वार जिले की बी.एच.ई.एल रानीपुर विधानसभा में राज्य योजना के अन्तर्गत सड़क निर्माण के ग्राम बहादराबाद, सलेमपुर महदूद और शिवालिकनगर नगरपालिका के नवोदयनगर की विभिन्न आन्तरिक सड़क निर्माण कार्यों के लिए 2.73 करोड रुपये से जल्द ही कार्य शुरू होने जा रहे हैं। पूर्व में वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति के बाद जीओ जारी कर दिया गया था। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर राज्य योजना से विधानसभा के अंतर्गत 85.93 लाख रुपए की लागत से ग्राम बहादराबाद , 92.51 लाख रुपए लागत से ग्राम सभा सलेमपुर महदूद एवं 94.26 लाख रुपए लागत से शिवालिकनगर नगरपालिका के नवोदयनगर की आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य किया जाना है। इन तीनों निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। उक्त सड़को की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सरकार द्वारा विकास कार्यो की स्वीकृति पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रदेश के लिए विकासपरक सोच से ही विकास कार्य धरातल पर तेजी से आ रहे हैं। क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं।भाजपा शासन काल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है । उक्त कार्यो की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर समयबद्ध पूरा कर दिया जाएगा।

Share This
ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी का बड़ा विकास धमाका: हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से लेकर सड़कों, स्कूलों, मंदिरों व हेलीपोर्ट तक 167 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 5
Users Today : 29
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 6 5
Users Today : 29
Users Yesterday : 1393