न्यूज़ फ्लैश
“चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी” “उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से दोहरी पाली में होगी पढ़ाई, अब आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और संवैधानिक मूल्यों का भी मिलेगा ज्ञान” “उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी” “खाकी के गौरवशाली सफर को सलाम! एएसपी पंकज गैरोला को पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी भावभीनी विदाई” “आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात”
Home » हत्या » “लिफ्ट देना पड़ा भारी: अजनबी ने कार में बैठकर रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली दागी, पिता-पुत्र की खुशियों का सफर मातम में बदला”

“लिफ्ट देना पड़ा भारी: अजनबी ने कार में बैठकर रिटायर्ड सैनिक की कनपटी में गोली दागी, पिता-पुत्र की खुशियों का सफर मातम में बदला”

(शहजाद अली हरिद्वार)

बहादराबाद। हरिद्वार में इंसानियत दिखाना एक रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक के लिए जानलेवा साबित हुआ। कनखल के जमालपुर कला निवासी 62 वर्षीय भगवान सिंह अपने बेटे यशपाल सिंह के साथ रोशनाबाद में होने वाली एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। देर रात जब वे बहादराबाद क्षेत्र के नहर पटरी मार्ग स्थित जटवाड़ा पुल के पास पहुंचे, तो एक अजनबी युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। पिता-पुत्र ने बिना हिचक सहायता कर दी, लेकिन कुछ ही दूरी पर यह भलाई खौफनाक वारदात में बदल गई।

कार में बैठा वही युवक अचानक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल भगवान सिंह को पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जॉली ग्रांट रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।एसपी सिटी अभय प्रताप के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी पारिवारिक रंजिश की बात सामने नहीं आई है। हत्या के असली कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस जघन्य हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 9 1 7
Users Today : 534
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 9 1 7
Users Today : 534
Users Yesterday : 3383