न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
Home » निर्देश » “बागेश्वर में बड़ा एक्शन! डीएम आकांक्षा कोंडे ने धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को बनाया अभेद्य, भीड़ प्रबंधन से लेकर CCTV निगरानी तक फुल-प्रूफ सिस्टम लागू करने के दिए सख्त निर्देश”

“बागेश्वर में बड़ा एक्शन! डीएम आकांक्षा कोंडे ने धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को बनाया अभेद्य, भीड़ प्रबंधन से लेकर CCTV निगरानी तक फुल-प्रूफ सिस्टम लागू करने के दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बैजनाथ मंदिर परिसर, बागनाथ मंदिर तथा कोट भ्रामरी मंदिर में संभावित भीड़ नियंत्रण एवं भगदड़ जैसी स्थितियों से बचाव के लिए पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने मुख्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाने और सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं व्यवस्थाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पुरातत्व विभाग को 20 दिसंबर तक मूर्ति संग्रहालय का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं सभी संबंधित एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल एसडीएम प्रियंका रानी, एसडीएम ललित मोहन तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
ALSO READ  Big breaking:जनसमस्याओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन, मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की फरियाद—अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 4 5 1
Users Today : 668
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 4 5 1
Users Today : 668
Users Yesterday : 621