न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » प्रतियोगिता » “40वीं वाहिनी पीएसी में जोश का धमाका! एथलेटिक्स व साइकिलिंग मुकाबलों में उत्तराखंड के जांबाजों ने दिखाया दम, पदकों की बरसात से मैदान गूंज उठा”

“40वीं वाहिनी पीएसी में जोश का धमाका! एथलेटिक्स व साइकिलिंग मुकाबलों में उत्तराखंड के जांबाजों ने दिखाया दम, पदकों की बरसात से मैदान गूंज उठा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में जारी 04 दिवसीय 21वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साईकिलिंग प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस (25-11-2025) पर विभिन्न खेल स्पर्धाएँ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुईं। आयोजन सचिव/सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।100 मीटर पुरुष वर्ग में उधमसिंहनगर के कानि. सुधांशु कुमार ने प्रथम, पौड़ी के कानि. हिमांशु पाल ने द्वितीय व 40 पीएसी के कानि. रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 10 किमी वॉक रेस में पौड़ी के एएसआई सुनील कुमार प्रथम रहे, वहीं 40 पीएसी के कानि. अमित कुमार व कानि. बिपिन कुमार ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला त्रिकूद में 31 पीएसी की म.कानि. अनीता बिष्ट प्रथम रहीं, जबकि 40 पीएसी की सरिता रावत व प्रियंका रावत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में 40 पीएसी की अनुराधा ने स्वर्ण पदक जीता।

पुरुष 800 मीटर व 20 किमी वॉक रेस में भी सुधांशु कुमार व एएसआई सुनील कुमार ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष त्रिकूद में 46 पीएसी के सौरभ राणा प्रथम रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में सेनानायक, उप सेनानायक, सहायक सेनानायक एवं विभिन्न पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विजेताओं को मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

ALSO READ  “टेबल टेनिस के स्ट्रोक्स से गूंजा हरिद्वार – डीएम मयूर दीक्षित और जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज़, बोले खेलों से बढ़ेगा युवाओं का आत्मविश्वास और मिलेगा नई दिशा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930