न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » निरीक्षण » “आरटीओ हरिद्वार में संदीप सैनी का धावा: रिकॉर्ड चेक, सेक्शन स्कैन और साफ-सफाई तक—पूरे सिस्टम को दी पारदर्शिता-समयबद्धता की कड़ी हिदायत!”

“आरटीओ हरिद्वार में संदीप सैनी का धावा: रिकॉर्ड चेक, सेक्शन स्कैन और साफ-सफाई तक—पूरे सिस्टम को दी पारदर्शिता-समयबद्धता की कड़ी हिदायत!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक परिवहन निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, देहरादून द्वारा उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने निरीक्षण के दौरानबायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली,कैश रजिस्टर,सेवा का अधिकार रजिस्टर,तथा सी.एल.रजिस्टर का परीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। आर.सी./डी.एल. हेतु कवर की उपलब्धता एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।क्योंकि कार्यालय शहर से दूरी पर स्थित है, इस कारण मार्ग में स्पष्ट दिशा- सूचक बोर्ड लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। डी.एल.सेक्शन,टी.आर.सेक्शन, एनफोर्समेंट सेक्शन एवं न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नीलामी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण करने और लंबित अभिलेखों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के उपरांत संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मानकों, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित हों, जिससे जनता को बेहतर, सरल एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध करायी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 3 2
Users Today : 185
Users Yesterday : 827