न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » लोकार्पण » “औरंगाबाद–आन्नेकी की बिजली किस्मत बदली: त्रिवेंद्र रावत ने 3.5 करोड़ की नई लाइन का किया लोकार्पण, अब नहीं रहेगा लो वोल्टेज का संकट!”

“औरंगाबाद–आन्नेकी की बिजली किस्मत बदली: त्रिवेंद्र रावत ने 3.5 करोड़ की नई लाइन का किया लोकार्पण, अब नहीं रहेगा लो वोल्टेज का संकट!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा ग्राम औरंगाबाद एवं आन्नेकी विद्युत सप्लाई को रूड़की डिविजन से हटाकर सिडकुल रोशनाबाद से जोड़ने के कार्य का आज औरंगाबाद में लोकार्पण किया।यह कार्य उनके मुख्यमंत्री काल की मुख्यमंत्री घोषणा में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयास से शामिल कराया गया था। लगभग 3.5 करोड़ रूपये की लागत से इस कार्य को 33 केवी एवं 11 केवी की नई लाइन फीडर बनाकर पूर्ण किया गया है। लगभग 2500 कनेक्शन वाले इन दोनों गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्व में रूड़की डिविजन के धनौरी उपकेन्द्र बिजली घर से चालु थी। अत्यधिक दूरी के कारण अक्सर लो वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ खराब मौसम में अक्सर ब्रेकडाउन की समस्या से भी बड़ी आबादी प्रभावित हो रही थी। रानीपुर विधानसभा के इन दोनों सीमावर्ती गाँवो की समस्या को लगभग 6 वर्ष पूर्व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाकर इस कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया। जिसके तहत इन गांव की सप्लाई रूड़की से हटाकर सिडकुल रोशनाबाद से नई लाइन बनाकर जोड़ी गई है ।लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की जन समस्याओं का निवारण भाजपा की पहली पंक्ति की प्रथम प्राथमिकता है। कई हजार परिवारों को लाभान्वित करने वाले इस कार्य के लिए उन्होंने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयास की सराहना की।रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आमजन को इस लोकार्पण की बधाई देते हुऎ कहा की केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार में रानीपुर विधानसभा का चहुंमुखी विकास हुआ है।

ALSO READ  “महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व डॉ. कल्पना सैनी ने किया श्री गांधी महिला शिल्प विद्यालय में 25 लाख की लागत से बने भव्य हॉल का लोकार्पण”

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल,नीरज प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान,अरविन्द चौहान,विनित जौली,उमेश पाठक,चेयरमैन अनिल चौहान,पार्षद विनीत चौहान,नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणी,मगेंद्र सैनी, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, पंकज चौहान,बिन्दर पाल,मुनेशपाल,अरुण चौहान,अभिनंदन गुप्ता,कमल प्रधान,अंकुर मेहता,आलोक चौहान, नवजोत वालिया सहित सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 0 0
Users Today : 557
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 0 0
Users Today : 557
Users Yesterday : 1033