(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कोतवाली नगर क्षेत्र में साइकिल रिक्शा चालक शिव सागर शाह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। 30 अप्रैल 2025 को पंजाब से आए एक यात्री का बैग, जिसमें सोने की एक जोड़ी टॉप्स, एक सैमसंग मोबाइल और लगभग ₹10,000 नकद थे, रिक्शा में छूट गया था।
शिव सागर शाह ने यात्री को खोजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने बैग को भीमगौड़ा बैरियर पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। तत्परता दिखाते हुए हरिद्वार पुलिस ने यात्री का पता लगाकर उन्हें उनका बैग सौंपा।
बैग वापस मिलने पर यात्री ने राहत की सांस ली और रिक्शा चालक के साथ-साथ हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। इस घटना ने मानवता और ईमानदारी का सुंदर उदाहरण पेश किया है।








































Users Today : 4
Users Yesterday : 811






