(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 29 अप्रैल 2025 की सांयकाल थाना पथरी पुलिस ने ग्राम बोडाहेड़ी में खेतों के पीछे छापा मारकर गौकशी कर रहे एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से लगभग 200 किलोग्राम गौमांस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना पथरी में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।








































Users Today : 4
Users Yesterday : 811






