न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार में युवा क्रिकेटरों का जलवा: ग्रीनवुड और दून पब्लिक ने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ा”

“हरिद्वार में युवा क्रिकेटरों का जलवा: ग्रीनवुड और दून पब्लिक ने इंटर स्कूल टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार यूनिवर्सिटी में खेलो स्कूल स्पोर्ट प्रमोशन ट्रस्ट के द्वारा आयोजित तृतीय इंटर स्कूल अंडर-14 एवं अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का 13 नवंबर से चल रहा आयोजन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.के. गुप्ता, तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल डी.के. यादव और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुमित चौहान उपस्थित रहे।

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल, चुड़ियाला ने विजडम वर्ल्ड स्कूल, क्रिस्टल वर्ल्ड को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

अंडर-18 वर्ग के खिताबी मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल ने मोंटफोर्ट स्कूल, रुड़की को 6 विकेट से हराते हुए चैंपियनशिप जीती।

विशेष पुरस्कारों में बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के आशीष को, जबकि बेस्ट बॉलर का अवार्ड दून पब्लिक स्कूल के उमेर को प्रदान किया गया।

खेलो स्कूल स्पोर्ट प्रमोशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैंपियन सूरज रोड ने बताया कि टूर्नामेंट में 12 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया, और खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, रामवीर गुर्जर, सुमित शर्मा, तनु शर्मा, अमानुल्लाह, वर्षा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907