न्यूज़ फ्लैश
“मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई”
Home » अभियान » “रानीपुर में विकास की गंगा बहाई: विधायक आदेश चौहान ने 46 लाख की सड़क परियोजना से बदली क्षेत्र की तस्वीर, भाजपा शासन में जारी विकास का महा अभियान”

“रानीपुर में विकास की गंगा बहाई: विधायक आदेश चौहान ने 46 लाख की सड़क परियोजना से बदली क्षेत्र की तस्वीर, भाजपा शासन में जारी विकास का महा अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर कोतवाली मार्ग से भेल सेक्टर 03 शापिंग सेंटर,पी0ए0सी0 गेट होते हुए सुभाष नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया।रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित लगभग 46 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है।कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियों, नगरपालिका सभासदों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है।भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है। भाजपा शासन में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है।विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद करते हुए पूर्व मंडल मंत्री भाजपा नेत्रपाल सिंह ने कहा कि रानीपुर विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों में एक नया कीर्तिमान बनाया है। वर्तमान में सेक्टर 03 से सुभाष नगर तक बनने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से भेल सेक्टर 3, सुभाषनगर,टिहरी विस्थापित कॉलोनी, पी0ए0सी0 कॉलोनी व शिवालिकनगर सहित भेल क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भेल नगर प्रशासक संजय पंवार,वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री रीता चमोली,किरन सिंह, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, हरिओम चौहान,राजकुमार यादव,राधेश्याम कुशवाह, रमेश पाठक,इंद्रपाल शर्मा,सुखपाल सिंह,गुरुदत्त, मुकेश चौहान,मनु रावत,विनीत चौहान, अमित जांगिड़,तरुण मंडल,सुशील त्रिपाठी,तरुण शुक्ला,समीरन दास,मनवीर तोमर,दिनेश बवाड़ी,उपेन्द्रशर्मा,अशोक मेहता,दीपक नेगी,अंकुर यादव, उमेश पाठक,गगन उपाध्याय,संदीप सिंघानिया,किरण सिंह,एसपी बौटियाल,खेम सिंह रावत,सुभाष धीमान,नगेन्द्र चौहान, प्रेम सिंह नेगी,चंद्रभान सिंह,अनिल राणा,हरेंद्र कुमार,गौरव पुंडीर,संतोष साहू, सोमेश्वर सोना, अनिल रावत,ऋषिपाल सिंह,अनुज शर्मा,अजीत कुमार,बी.आर. यादव संजय कुमार,पवन राठौड़, सचिन चौहान,पवन चौहान,नीरज चौहान, कुलदीप चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

177 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 3 3
Users Today : 261
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 3 3
Users Today : 261
Users Yesterday : 1287