न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » सम्मान » “टिहरी में यूसीसी की दहाड़: 270 ग्राम पंचायतों व 179 वार्डों में शत–प्रतिशत विवाह पंजीकरण, अग्रणी ग्राम प्रधानों का जिलाधिकारी ने किया भव्य सम्मान”

“टिहरी में यूसीसी की दहाड़: 270 ग्राम पंचायतों व 179 वार्डों में शत–प्रतिशत विवाह पंजीकरण, अग्रणी ग्राम प्रधानों का जिलाधिकारी ने किया भव्य सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा समान नागरिक संहिता में सबसे पहले शत प्रतिशत पंजीकरण कराने वाले ग्राम पंचायत पाथौ के प्रधान पियार सिंह पुंडीर एवं शिवपुरी के प्रधान प्रभु लाल को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह् एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पंकज उनियाल एवं विनित रावत को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के अन्तर्गत शत प्रतिशत की यह उपलब्धि जनजागरूकता, जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों, नगर पालिका/नगर पंचायतों को भी शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हेतु डोर टू डोर सम्पर्क करने, नगरपालिका के वाहनों के माध्यम से यू.सी.सी. का प्रचार-प्रसार करने तथा समय-समय पर शिविर आयोजित कर लोगों को प्रेरित कर विवाह पंजीकरण करवाने को कहा।शासन के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत समान नागरिक संहिता के अंतर्गत 270 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है। इनमें विकास खण्ड भिलंगना की 45, चंबा 34, देवप्रयाग 24, जाखणीधार 36, जौनपुर 35, कीर्तिनगर 35, नरेंद्रनगर 14, प्रतापनगर 14 तथा विकास खण्ड थौलधार की 33 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।इसके साथ ही 179 वार्डों में भी शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है। इनमें 02 नगर निकाय यथा नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर एवं नगर पंचायत लम्बगांव में शत प्रतिशत तथा नगर पंचायत गजा में 4 वार्ड के सापेक्ष 03, नगर पंचायत तपोवन में 4 वार्ड के सापेक्ष 02, नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में 04 वार्ड के सापेक्ष 01, नगर पंचायत कीर्तिनगर में 4 वार्ड के सापेक्ष 02 वार्ड में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण हो चुका है।उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। यू.सी.सी. कानून लागू होने से पहले उत्तराखंड विवाह पंजीकरण अधिनियम-2010 के तहत बहुत कम लोग शादियों का पंजीकरण कराते थे। लेकिन अब उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद, विवाह पंजीकरण में जबरदस्त उछाल आया है। ठोस कानून और आसान प्रक्रिया के चलते लोग अब विवाह पंजीकरण के लिए खूब उत्साह दिखा रहे हैं। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीपीआरओ एम..एम. खान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "शिक्षा के क्षेत्र में रुड़की का बढ़ा गौरव! कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को मिला प्रतिष्ठित 'भारत शिक्षा रत्न सम्मान'"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811