न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » पहल » “शीतलहर से जनजीवन की रक्षा को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की बड़ी पहल: अलाव, रैनबसेरे, रिफ्लेक्टर और रेडियम कॉलर समेत हर मोर्चे पर सख़्त इंतज़ाम”

“शीतलहर से जनजीवन की रक्षा को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की बड़ी पहल: अलाव, रैनबसेरे, रिफ्लेक्टर और रेडियम कॉलर समेत हर मोर्चे पर सख़्त इंतज़ाम”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। शीत लहर के दृष्टिगत जनपद में गरीब बेसहारा एवं असहाय लोगो को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शीत लहर से बचने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर जलाए जाने वाले अलाव के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरों में सभी सुविधाएं जैसे बिस्तर,विद्युत, स्वच्छ पानी, शौचालय आदि से संबंधित का निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करले ताकि शीत लहर के कारण किसी भी गरीब व्यक्ति को परेशानी न होने पाए। उन्होंने सभी रैन बसेरों में साइन बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी हो सके तथा उन्होंने कोहरे के कारण कोई सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए है कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखें एवं ट्रैक्टर ट्रॉली एवं दुपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग एवं नगर निगम एवं नगर पालिका को निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं के कारण कोई सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए पशुओं के गले में रेडियम कॉलर लगाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पशु चिकित्सधिकारी डीके चंद, रुड़की एआरटीओ(ए) एल्विन सहित नगर निगम, नगर पालिका,जिला पंचायत के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  चारधाम यात्रा के दौरान तकनीकी बाधाओं और अभिलेख संबंधी दिक्कतों के बीच आरटीओ निखिल शर्मा की सक्रियता आई काम, परिवहन विभाग ने यात्रियों को जीएमओयू वाहनों से सुरक्षित कराया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 6
Users Today : 276
Users Yesterday : 861