न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » Uncategorized » “हरिद्वार में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग! SSP के सख्त निर्देशों पर पुलिस की धुआंधार कार्रवाई—10 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, स्विफ्ट कार समेत 4 आरोपी धराए!”

“हरिद्वार में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग! SSP के सख्त निर्देशों पर पुलिस की धुआंधार कार्रवाई—10 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, स्विफ्ट कार समेत 4 आरोपी धराए!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार बहादराबाद क्रिस्टल वर्ल्ड के पास एक युवक के अपहरण की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। दिनांक 15 नवम्बर 2025 की शाम लगभग 6:33 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अज्ञात कार सवार युवक जबरन एक अन्य युवक को उठाकर ले गए हैं। घटना की गंभीरता देखते हुए SSP हरिद्वार ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर तत्काल सघन चेकिंग और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बहादराबाद पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें छह युवकों तथा पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार के शामिल होने की पुष्टि हुई। पीड़ित के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर थाना बहादराबाद में धारा 140(2), 115(2), 352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।लगातार सर्विलांस और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने सिर्फ 8–10 घंटे के भीतर ही हरिद्वार–मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग से चार आरोपित अर्पित शर्मा, नितिन, जोगेन्द्र उर्फ जुग्गन और हर्ष उर्फ हनी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार PB19W2229 को कब्जे में ले लिया गया।घटना में शामिल अन्य दो आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पूरे संचालन में बहादराबाद थाना पुलिस, चौकी बाजार टीम तथा CIU हरिद्वार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम

1. उ०नि० अंकुर शर्मा-थानाध्यक्ष बहादराबाद 

2.व0उ0नि0 नितिन बिष्ट

3. उ0नि0 अमित नौटियाल, प्रभारी चौकी बाजार

ALSO READ  "त्योहारों में हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने बढ़ाई सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी"

4. कानि0 प्रीतम तोमर

5. कानि0 मदनपाल

6. पीआरडी अमजद

CIU हरिद्वार टीम

1. निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट

2. का0 वसीम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 0
Users Today : 615
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 9 0
Users Today : 615
Users Yesterday : 496