न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » प्रदर्शन » एंकर कंपनी सिडकुल हरिद्वार में श्रमिकों का कार्य बहिष्कार, वेतन बढ़ोतरी और ठेकेदारी खत्म करने की मांग

एंकर कंपनी सिडकुल हरिद्वार में श्रमिकों का कार्य बहिष्कार, वेतन बढ़ोतरी और ठेकेदारी खत्म करने की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार स्थित सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख एंकर कंपनी के सैकड़ों श्रमिकों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की।

श्रमिकों का कहना है कि कंपनी में उन्हें वर्षों से न्यूनतम वेतन पर काम कराया जा रहा है और ठेकेदारी प्रथा के चलते शोषण की स्थिति बनी हुई है।

आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिकों की प्रमुख मांगों में स्थायी नियुक्ति, वेतन में उचित बढ़ोतरी और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना शामिल है।

उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन लगातार श्रम कानूनों की अनदेखी कर रहा है और अस्थायी कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

श्रमिकों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

 

ALSO READ  “चंपावत दुष्कर्म कांड से उबला हरिद्वार! कांग्रेस का भाजपा पर जोरदार हमला, देवपुरा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, बोले— बेटियां नहीं सुरक्षित तो कैसी सरकार?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 3 6
Users Today : 357
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 3 6
Users Today : 357
Users Yesterday : 522